Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में बेटी ने निभाया पिता का अंतिम फर्ज, मुखाग्नि देकर दी...

बिलासपुर में बेटी ने निभाया पिता का अंतिम फर्ज, मुखाग्नि देकर दी अंतिम विदाई

0
4

बिलासपुर के तेलीपारा क्षेत्र से एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहां 14 वर्षीय बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। नम आंखों और भारी मन के साथ बेटी ने मुक्तिधाम पहुंचकर पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार की रस्म निभाई।

बताया जा रहा है कि कछवाहा समाज में यह पहली बार माना जा रहा है, जब किसी बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी हो। इस घटना ने समाज में नई सोच और बेटियों की जिम्मेदारी को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है।

मुक्तिधाम में मौजूद लोगों की आंखें उस समय नम हो गईं, जब छोटी उम्र में बेटी ने साहस और हिम्मत दिखाते हुए अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। लोगों ने बेटी के संस्कार, साहस और जिम्मेदारी की जमकर सराहना की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दृश्य सिर्फ भावुक करने वाला नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देने वाला भी है कि बेटियां हर जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं। बेटी के इस कदम को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है और लोग उसे सलाम कर रहे हैं।