Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में पेट्रोल संकट गहराया, कई पंप ड्राई, लोगों से संयम बरतने...

बिलासपुर में पेट्रोल संकट गहराया, कई पंप ड्राई, लोगों से संयम बरतने की अपील

0
2

Bilaspur में पेट्रोल को लेकर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शहर के करीब 8 पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं, जिसके चलते कई जगह लंबी कतारें लग गई हैं। लोग पेट्रोल के लिए एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते दिखाई दे रहे हैं। कुछ स्थानों पर पेट्रोल खत्म होने के कारण वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां सड़क पर धक्का देते हुए भी देखा गया।

स्थिति को देखते हुए पेट्रोलियम एसोसिएशन और जिला प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय संयम बरतने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत भर ही पेट्रोल लें, ताकि सभी लोगों तक ईंधन की उपलब्धता बनी रहे।

Navdeep Singh Arora ने कहा कि सप्लाई व्यवस्था को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी।

वहीं Sanjay Agrawal ने भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अनावश्यक रूप से पेट्रोल जमा नहीं करने की अपील की है। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।