Surajpur जिले में एक बंद राइस मिल के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री स्थित बंद राइस मिल के गोदाम की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोदाम में अज्ञात कारणों से अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में धुआं फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिछले 3 से 4 महीनों के भीतर यह दूसरी बार है जब इसी गोदाम में आग लगी है। हालांकि आग किन सामानों में लगी और इससे कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी तक आकलन नहीं हो सका है।
Chhattisgarh Fire Department और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।


