Home छत्तीसगढ़ खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता जाँचने डिज्नीलैंड मेला पहुंची प्रशासन की टीम, अधिक...

खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता जाँचने डिज्नीलैंड मेला पहुंची प्रशासन की टीम, अधिक दर पर पानी की बोतल बेचे जाने की शिकायत, अधिकारियों ने लगाई फटकार

0
54

कोरबा शहर के बुधवारी स्थित सर्कस मैदान पर चल रहा डिज्नीलैंड मेला अपनी लापरवाह कार्यप्रणाली और खान पान की चीजों कों लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पहले मेला कर्मचारियों द्वारा महिला और कुछ लोगों के साथ हुई मारपीट की घटना कों लेकर मेला प्रबंधन की जमकर फ़जीहत हुई वही अब मेले में बिक रही खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता ने रंग में भंग डालने का काम किया है. लगातार मिल रही शिकायत को ध्यान में रखते हुए खाद्य औषधी प्रशासन विभाग ने मेला का निरिक्षण किया. मेले में बिक रही खाद्य सामग्रीयो का बारीकी से निरिक्षण किया गया और सभी कारोबारियों कों नियमों के तहत खाद्य लाइसेंस रखने और उनका प्रदर्शन करने के निर्देश दिए. खाने पीने की चीजों में कम मात्रा में फ़ूड कलर का उपयोग करने की नसीहत भी दी गयी. इतना ही नहीं निर्धारित दर से अधिक कीमतो पर पानी की बोतल बेचे जाने की शिकायत कों प्रशासन की टीम ने गंभीरता से लिया और कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की ज़्यादा कीमत वसूलने पर आगे कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

error: Content is protected !!