Home छत्तीसगढ़ धमतरी में सूने मकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए...

धमतरी में सूने मकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए तीन चोर

0
4

धमतरी शहर के अर्जुन रेसिडेंसी कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, परिवार आईपीएल मैच देखने रायपुर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर की खिड़की के लोहे के ग्रिल को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे लाखों रुपये के सोने के जेवरात एवं नकदी चोरी कर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्ध चोर नजर आए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी में शामिल आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।