Home KORBA लक्ष्य ज्वेलर्स में चोरी : चोर एक करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात...

लक्ष्य ज्वेलर्स में चोरी : चोर एक करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात पार कर हुए रफूचक्कर, जांच में जुटी पुलिस

0
8

 

 

 

 

रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स से चोर एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर रफूचक्कर हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों ने लक्ष्य ज्वेलर्स को अपना निशाना बनाया है। चोरों एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर रफूचक्कर हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। यह मामला खम्हारडीह थाना है।

 

मिली जानकारी अनुसार, शनिवार और रविवार की रात करीब 12:30 बजे चोर शोरूम में दाखिल हुए और एक करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद रहने की वजह से कारोबारी को चोरी की जानकारी नहीं हुई। सोमवार की सुबह जब दुकान खुली तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी गई है