Home छत्तीसगढ़ सक्ती ब्रेकिंग: ACB का बड़ा एक्शन, ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सक्ती ब्रेकिंग: ACB का बड़ा एक्शन, ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
3

सक्ती। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ASI ने एक मामले में कार्रवाई से बचाने के एवज में कुल 40 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने ट्रैप प्लान कर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया।