Home Astrology सीबीआई की टीम ने पकड़ा घूसखोर क्लर्क को 

सीबीआई की टीम ने पकड़ा घूसखोर क्लर्क को 

0
6

सीबीआई की टीम ने पकड़ा घूसखोर क्लर्क को

 

पी एफ का पैसा प्राप्त करने की चाहत रखने वाले खदान कर्मी से एक क्लर्क ने रिश्वत की मांग की. कई बार चक्कर लगवाने के बाद जब रिश्वत की बात आई तो खदान कर्मी ने इसकी जानकारी सीबीआई टीम को दे दी. और फिर भिलाई से सीबीआई की टीम कुसमुंडा पहुंची और क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

 

एस ई सीएल कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में कार्यरत मनोहर लाल कौशिक ने एक खदान कर्मी को उसका ही पीएफ में जमा पैसा निकलवाने के लिए इतना परेशान किया कि उसने मनोहर द्वारा मांगी गई रिश्वत की जानकारी सीबीआई की भिलाई टीम को दे दी. सीबीआई की टीम कुसमुंडा पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से रिश्वत लेने वाले मनोहर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है