Home छत्तीसगढ़ बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत,3 युवकों की मौत,,,,,

बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत,3 युवकों की मौत,,,,,

0
7

बालोद। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक देवरी से डौंडीलोहारा की ओर जा रहे थे, तभी खैरीडीह के समीप उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान तरुण यादव (20 वर्ष), राहुल सेवता (20 वर्ष) और नरेंद्र भुआर्या (21 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों पिंकापार थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।