Home छत्तीसगढ़ BREAKING NEWS: बुलेट सवार बदमाशों का पर्दाफाश, ट्रक ड्राइवर से लूट—2 आरोपी...

BREAKING NEWS: बुलेट सवार बदमाशों का पर्दाफाश, ट्रक ड्राइवर से लूट—2 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल

0
3

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में लूट और मारपीट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग भी इस गैंग में शामिल पाया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर से मोबाइल और 5 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इसके कुछ दिन बाद इसी गैंग ने एक युवक पर लोहे की रॉड और चाबी से हमला कर दिया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से बुलेट बाइक, लूटा गया मोबाइल और नगदी जब्त की है। वहीं एक अन्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।