Home KORBA 37 बकरी-बकरा चोरी गैंग पर पुलिस का शिकंजा : तीसरा आरोपी भी...

37 बकरी-बकरा चोरी गैंग पर पुलिस का शिकंजा : तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, कब्जे से 63 हजार रुपए का सामान जब्त

0
8

 

 

 

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में 37 बकरी-बकरा चोरी मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के बकरों को काटकर दुकान में बेचता था।

 

। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चकरभाठा थाना क्षेत्र में बकरी-बकरा चोरी के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस संगठित चोरी गिरोह के तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी चोरी की वारदात में शामिल होने के साथ चोरी किए गए बकरों को काटकर अपनी दुकान में बेचने का काम भी करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, बकरों को काटने के औजार, तराजू और बिक्री से मिली रकम समेत कुल 63 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।

 

 

 

 

37 बकरी-बकरों की हुई थी चोरी

आपको बता दें कि, सेवार और सारधा गांव में 77 हजार रुपए कीमत के 37 बकरी-बकरों की चोरी की घटना सामने आई थी, जिसके बाद चकरभाठा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी थी।

 

 

बकरों को काटकर दुकान में बेचता था आरोपी

इसी कड़ी में पुलिस ने तीसरे आरोपी रहीस उर्फ टीर्रू खान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि, आरोपी चोरी के बकरों को काटकर अपनी दुकान में बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी से जुड़ा सामान बरामद कर लिया है।

 

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस का कहना है कि, मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई को चकरभाठा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है