Home छत्तीसगढ़ यातायात पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी वारदात

यातायात पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी वारदात

0
47

जांजगीर-चांपा जिले में यातायात पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी घटना टल गई। हाइवे रोड सारागांव में लोहे के धारदार कत्तानुमा हथियार के साथ एक युवक को पकड़ लिया गया। आरोपी राह चलते लोगों को हथियार दिखाकर धमका रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, 6 मई 2026 को यातायात जांजगीर-चांपा पुलिस सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सारागांव हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे राहगीरों ने सूचना दी कि उत्तम ढाबा के पास हथनेवरा निवासी एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना मिलते ही यातायात शाखा चांपा की टीम, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रकाश सूर्यवंशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी हथनेवरा थाना चांपा के रूप में हुई है।
घटना स्थल थाना सारागांव क्षेत्र में आने के कारण आरोपी को सारागांव पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
यातायात पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई और क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने में अहम सफलता मिली है।

error: Content is protected !!