Home छत्तीसगढ़ धमतरी ब्रेकिंग: आपसी विवाद में चाकू मारकर बुजुर्ग की हत्या

धमतरी ब्रेकिंग: आपसी विवाद में चाकू मारकर बुजुर्ग की हत्या

0
43

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक रिपेयरिंग के पैसों को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

आरोप है कि मृतक के बेटे के दोस्तों ने बुजुर्ग के गले पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!