चोरहापड़ाव रेलवे ट्रैक पर एक प्रेमी जोड़े ने कथित रूप से ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चोरहापड़ाव रेलवे ट्रैक पर एक प्रेमी जोड़े ने कथित रूप से ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
सुबह हुई घटना
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना तड़के करीब 4 बजे की बताई जा रही है। दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की ओर जा रही ट्रेन के सामने दोनों ने छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। युवक और युवती बीते दिन से ही लापता थे, परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी।
नाबालिग प्रेमिका और युवक की पहचान
पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है। मृत युवती लिलिसा उइके (16 वर्ष) डौंडी विकासखंड के साल्हे गांव की रहने वाली थी, जबकि युवक जितेश्वर तारम (20 वर्ष) कुम्हालोरी गांव का निवासी बताया जा रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस और आरपीएफ
सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को घटनास्थल के पास एक बाइक भी मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों साथ ही मौके तक पहुंचे थे




