Home Astrology जीजा ने दो सालियों को मारी गोली : राजधानी में देर रात...

जीजा ने दो सालियों को मारी गोली : राजधानी में देर रात सनसनीखेज वारदात, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

0
4

 

 

 

 

 

रायपुर में पारिवारिक विवाद ने एक भयावह रूप ले लिया, पंडरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही दो सालियों पर गोली चला दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पारिवारिक विवाद ने एक भयावह रूप ले लिया, पंडरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही दो सालियों पर गोली चला दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार रात की है।

 

जीजा ने मारी गोली

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंन्द्र वर्मा पेशे से बाउंसर है, घर पर परिवारिक विवाद होने से उसने अपनी लायसेंस पिस्टल से दोनों सालियों पर गोली चला दी।

एक की मौके पर मौत, दूसरी गंभीर

गोली लगने से दुर्गेश्वरी नामक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गीतांजलि गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

घटना के बाद आरोपी जितेंद्र वर्मा ने पुलिस के सामने खुद सरेंडर कर दिया है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे की असली वजह जानने में जुटी है।

 

पत्नी को ढूंढते हुए पहुंचा था

जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दो-तीन दिनों से घर से गायब है, वह अपने बच्चे और पत्नी को ढूंढने में लगा हुआ था। इस दौरान पता चला कि पत्नी अपनी बहनों के घर पर है। इसके बाद जितेंद्र अपनी पत्नी को ढूंढते सालियों के घर पहुंच गया, वहां दोनों सालियों के साथ विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान जितेंद्र ने लाइसेंस पिस्टल से गोली चला दी