Home Astrology भाजपाइयों को याद आए डॉ. मुखर्जी : किरण देव बोले- उनके एक...

भाजपाइयों को याद आए डॉ. मुखर्जी : किरण देव बोले- उनके एक विधान, एक निशान और एक प्रधान के सपने पर लगी मुहर

0
3

 

 

 

प. बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव में पीएम मोदी के नेतृत्व और विकासवाद की जीत बताया है।

 

रायपुर। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवाद की जीत बताया है। श्री देव ने पश्चिम बंगाल के नतीजों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का गठन राज्य के इतिहास में एक नया अध्याय है।

 

उन्होंने आगे कहा कि, यह जीत भारतीय जनसंघ (अब भाजपा) के संस्थापक और बंगाल के महान सपूत अमर बलिदानी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को बंगाल की जनता की ओर से दी गई सबसे सच्ची और भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। जिस ‘एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ का सपना उन्होंने देखा था, बंगाल की जनता ने उस पर अपनी मुहर लगा दी है। श्री देव ने कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा पर भरोसा जताकर यह साबित कर दिया है कि उत्तर-पूर्व अब अलगाववाद नहीं, बल्कि विकास की मुख्यधारा के साथ मजबूती से खड़ा है।

 

 

किरण देव ने कार्यकर्ताओं का आभार किया व्यक्त

प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने पुडुचेरी में भाजपा और गठबंधन के शानदार प्रदर्शन को उन्होंने सेवा और समर्पण की जीत बताया। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए केंद्रीय नेतृत्व, छत्तीसगढ़ समेत संबंधित राज्यों के कर्मठ कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा कि यह नतीजे स्पष्ट करते हैं कि तुष्टीकरण की राजनीति का अंत हो चुका है और देश केवल ‘राष्ट्रवाद’ व ‘अंत्योदय’ की राजनीति को स्वीकार कर रहा है।

 

अराजकता पर राष्ट्रवाद की जीत : विजय शर्मा

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने प. बंगाल, असम व पुडुचेरी राज्यों के परिणामों को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला बताया है। यह जीत तुष्टीकरण और अराजकता के विरुद्ध राष्ट्रवाद और सुशासन की विजय है। बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर तक की जनता ने संदेश दे दिया है कि देश की प्रगति केवल भाजपा के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। भाजपा ने अपनी पारंपरिक ‘हिंदी पट्टी’ की छवि को तोड़कर पूरब और दक्षिण-पूर्व की ओर जो विस्तार किया है, वह ऐतिहासिक है। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणाम भारतीय राजनीति के कैनवास पर दूरगामी प्रभाव डालने वाले हैं। इस ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, संबंधित राज्यों के प्रदेश नेतृत्व और कर्मठ कार्यकर्ताओं को श्री शर्मा ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

 

 

विकास और राष्ट्रवाद’ की जीत : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त व शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया है। पश्चिम बंगाल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा पहली बार स्पष्ट और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

 

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को पश्चिम बंगाल की जनता ने दी सच्ची श्रद्धांजलि

यह ऐतिहासिक जनादेश भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त अमर बलिदानी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को पश्चिम बंगाल की पावन धरा की ओर से दी गई सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी प्रकार असम में लगातार तीसरी बार भाजपा की सत्ता में वापसी यह दर्शाती है कि पूर्वोत्तर में शांति और विकास की राजनीति ने विभाजनकारी ताकतों को जड़ से मिटा दिया है। पुडुचेरी में भी भाजपा और एनडीए का शानदार प्रदर्शन प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र की वैश्विक स्वीकृति का प्रमाण है।