Home Astrology दुर्ग में आज ईडी ने बड़ी कार्रवाई की,बिल्डर व वरिष्ठ भाजपा नेता...

दुर्ग में आज ईडी ने बड़ी कार्रवाई की,बिल्डर व वरिष्ठ भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर जांच टीम ने सुबह-सुबह दी दबिश, देखिये वीडियो

0
8

 

 

दुर्ग जिले में आज ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रसिद्ध बिल्डर और वरिष्ठ भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर जांच टीम ने सुबह-सुबह दबिशIMG 20260430 WA0030

दी। यह कार्रवाई दुर्ग की महेश कॉलोनी स्थित उनके निवास और कार्यालय में एक साथ शुरू की गई। आपको बता दे की दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे एक दर्जन से अधिक अधिकारी इस जांच में शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से परिसर के बाहर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। वर्तमान में अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों, कंप्यूटरों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बारीकी से जांच की जा रही है। बता दें कि चतुर्भुज राठी का ‘अमर इंफ्रा’ ग्रुप काफी बड़ा है, जिसके तहत 6 से अधिक फर्में संचालित होती हैं। इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के व्यवसायियों और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।