Home Astrology कांग्रेस नेता शादी के मंडप की बजाय पहुंचा जेल

कांग्रेस नेता शादी के मंडप की बजाय पहुंचा जेल

0
7

 

 

 

 

 

 

शादी का कार्ड बांटते-बांटते किसान कांग्रेस का जिला अध्यक्ष जेल पहुंच गया। कबीरधाम जिले के किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह 7 मई को होने वाली अपनी शादी की तैयारियों में जुटा था। बताया जा रहा है कि उसने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में अपना ससुराल भी तय कर लिया था और बारात निकलने की तैयारी चल रही थी।

लेकिन शादी से ठीक पहले पांडातराई क्षेत्र की एक युवती ने रवि चंद्रवंशी पर शादी का झांसा देकर करीब दस साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगा दिया। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब जो नेता 7 तारीख को दूल्हा बनने वाला था, वह सलाखों के पीछे पहुंच गया है।