Home Astrology रेस्ट हाउस में दारु पीने वालों का तबादला , एक अधिकारी कोरबा से...

रेस्ट हाउस में दारु पीने वालों का तबादला , एक अधिकारी कोरबा से मड़वा दूसरा भेजा गया मड़वा से कोरबा

0
80

IMG 20260421 WA0056

 

सीएसईबी के अति विशिष्ट गेस्ट हाउस में शराब खोरी करने वाले दो अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। एक अधिकारी कोरबा से मड़वा भेजा गया तो वहीं दूसरा मड़वा से कोरबा बुला लिया गया है

 

डीएसपीएम में पदस्थ मुख्य रासायनज्ञ गोवर्धन सिदार को कोरबा से जांजगीर जिले के मड़वा स्थित पावर प्लांट में स्थानांतरित कर दिया गया है तो वहीं मडवा के मुख्य रासायनिक अधिकारी उत्तम सिंह चंद्रवंशी को मुख्य अभियंता उत्पादन डीएसपीएम में पदस्थ कर दिया गया है।

 

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही सीएसईबी कोरबा पूर्व के अति विशिष्ट विश्राम गृह में गोवर्धन सिदार अन्य लोगों के साथ शराब खोरी करते केमरे में कैद हुए थे उनके विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिया था

error: Content is protected !!