BREAKING NEWS: पावर प्लांट हादसे पर सियासी तकरार, वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल के खिलाफ FIR, नवीन जिंदल ने उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में पावर प्लांट हादसे के मामले में वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद सियासत गरमा गई है। इस कार्रवाई पर बीजेपी सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल ने कड़ा विरोध जताया है और प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।
नवीन जिंदल ने कहा कि बिना पूरी जांच के FIR दर्ज करना उचित नहीं है।“पहले मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, उसके बाद ही किसी भी व्यक्ति की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।”उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त सबूत के इस तरह की कार्रवाई न्यायसंगत नहीं मानी जा सकती।
जिंदल ने स्पष्ट किया कि हादसे जैसे गंभीर मामलों में जल्दबाजी के बजाय तथ्यों और सबूतों के आधार पर निर्णय लिया जाना चाहिए।“जब तक जांच पूरी न हो जाए, तब तक किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।”
हादसे पर बढ़ा सियासी दबाव: पावर प्लांट हादसे के बाद प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक ओर जहां FIR दर्ज कर जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू हुई है, वहीं दूसरी ओर इस पर सवाल भी उठने लगे हैं।गौरतलब है कि पावर प्लांट में हादसे में 20 से अधिक मजदूरों की मौत हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने वेदांता समूह के चेयरमैन सहित प्लांट के टॉप अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज की है




