Home Astrology मिलने लगी प्लास्टिक बोतल में शराब : रायपुर जिले के ग्राहकों को...

मिलने लगी प्लास्टिक बोतल में शराब : रायपुर जिले के ग्राहकों को पसंद आया टेस्ट 

0
41

 

 

 

रायपुर जिले में मंगलवार से प्लास्टिक बोतल वाली शराब की बिक्री शुरू कर दी गई है। हालांकि इसकी शुरुआत शहर में संचालित कुछ दुकानों से की गई है।

रायपुर। रायपुर जिले में मंगलवार से प्लास्टिक बोतल वाली शराब की बिक्री शुरू कर दी गई है। हालांकि इसकी शुरुआत शहर में संचालित कुछ दुकानों से की गई है। इन दुकानों में शेरा और शोले ब्रांड की देशी शराब पौवा में बिक रही है। हमारी टीम ने इन दुकानों में जाकर प्लास्टिक बोतल शराब खरीदने वाले लोगों से बातचीत की।

 

इस दौरान कुछ लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि शराब का टेस्ट अभी सही है, लेकिन 6-8 महीने में सही रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है, क्योंकि प्लास्टिक की बोतल में लंबे समय तक शराब रखने से उसके टेस्ट में फर्क आ सकता है। हालांकि कांच की जगह प्लास्टिक की बोतल में शराब मिलने से लोगों में खुशी भी है। लोगों का यह भी कहना है कि कांच बोतल के फूटने का डर लगा रहता था, जो अब नहीं रहेगा।

 

2400 पेटी में एक बोतल ही डैमेज निकली

प्लास्टिक बोतल वाली शराब की सप्लाई से अब ग्राहकों के साथ शासन को होने वाले नुकसान में भी भारी कमी आएगी। शराब दुकान से खरीदी के बाद कांच की बोतल, शीशी ले जाते समय टूट-फूट जाती थी, जिससे ग्राहक को सीधे नुकसान सहन करना पड़ता था, लेकिन प्लास्टिक की बोतल के टूट-फूट होने की संभावना बहुत कम है। इसी प्रकार कंपनियों से सहकारी वेयर हाउस तक खेप पहुंचने के दौरान भी दर्जनों में कांच की बोतल, शीशी टूट-फूट जाती थी, जिससे शासन को नुकसान होता था।

 

 

चंगोराभाठा टाटीबंध दुकान में ग्राहकों की लगी लाइन

राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा और टाटीबंध स्थित शराब दुकानों में देशी ब्रांड की शराब का पुराना स्टॉक लगभग खत्म हो गया था। इसे देखते हुए सबसे पहले इन दोनों दुकानों में प्लास्टिक पौवा शराब का भंडारण कराया गया था। इन दोनों कराया गया था। इन दोनों दुकानों में 300-300 पेटी शेरा और शोले ब्रांड की देशी शराब की सप्लाई की गई थी। इन दोनों दुकानों में मंगलवार से नये स्टॉक वाले शराब की बिक्री भी शुरू कर दी गई है। पहले दिन ही दुकान खुलते ही शराब दुकानों में प्लास्टिक बोतल बंद शराब लेने वालों की भीड़ लग गई