
दूल्हा गाड़ी में सवार होकर ससुराल जा रहा था रास्ते में उसे रिवाल्वर दिखाकर रोका गया. पुलिस का कहना है नकली है इसलिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है
यह घटना छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के नवापारा गांव की है. दूल्हे को रिवाल्वर से धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी का कहना है रिवॉल्वर नकली है इसलिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. अब लोग पुलिस पर निशाना साध रहे हैं





