Home Astrology गणेश कुलदीप फिर चुने गए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, देखिए वीडियो

गणेश कुलदीप फिर चुने गए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, देखिए वीडियो

0
20

अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप ने एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय जायसवाल को 20 वोट हराते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जबकि शिव सोनी तीसरे स्थान पर रहे।

इस जीत के साथ ही गणेश कुलदीप लगातार दूसरी बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने हैं, ।जबकि अब तक वो तीसरी बार अध्यक्ष पद पर चुने गए है।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और विजयी उम्मीदवार को बधाइयाँ देने का सिलसिला शुरू हो गया।
पुरुष उपाध्यक्ष पद पर रवि शर्मा की जीत हुई उन्होंने बी.पी. मोदी को 48 वोट से हराया
.अधिवक्ता संघ चुनाव में पुरुष उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में रवि शर्मा ने जीत दर्ज की है।रवि शर्मा को 213 वोट मिले, जबकि बी.पी. मोदी को 168 वोट प्राप्त हुए। वहीं तीसरे प्रत्याशी बालक भैया को 138 वोट मिले।

IMG 20260413 WA0163

IMG 20260413 WA0163 1