Home Astrology फिल्म धुरंधर की अभिनेत्री पहुंची उज्जैन , परिवार सहित किया महाकाल...

फिल्म धुरंधर की अभिनेत्री पहुंची उज्जैन , परिवार सहित किया महाकाल का दर्शन , देखिए वीडियो

0
6

फिल्म धुरंधर से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सारा अर्जुन ने शनिवार तड़के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। सुबह करीब 4 बजे सारा ने पवित्र भस्म आरती में हिस्सा लिया और पूरे दो घंटे तक गहरी आस्था के साथ आरती में शामिल रहीं। इस दौरान मंदिर परिसर जय महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

 

IMG 20260411 WA0019

अभिनेत्री सारा के साथ उनके पिता राज अर्जुन और मां सान्या भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद उन्होंने नंदी हॉल में पहुंचकर नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना कही और गर्भगृह की देहरी से भगवान को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।  मंदिर प्रशासन की ओर से उनका पारंपरिक स्वागत भी किया गया। दर्शन के बाद सारा अर्जुन ने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें अद्भुत शांति और सुकून मिला। उन्होंने किसी निजी इच्छा की बजाय सभी के स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। कम उम्र में ही विज्ञापनों और फिल्मों से करियर शुरू करने वाली सारा अर्जुन आज कई भाषाओं की फिल्मों में सक्रिय हैं और अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।