Home Astrology Mahtari Vandan Yojana: 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खातों में...

Mahtari Vandan Yojana: 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 641.62 करोड़

0
6

Mahtari Vandan Yojana: 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 641.62 करोड़

 

 

मोबाइल में बजी खुशियों की घंटी, अब तक 16,881 करोड़ की सहायता राशि वितरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत आज 26वीं किश्त जारी कर दी गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जारी इस राशि के बाद प्रदेशभर की लाखों महिलाओं के मोबाइल पर खुशियों की घंटी बज उठी।

 

इस किश्त के तहत राज्य की 68 लाख 48 हजार 899 महिलाओं के बैंक खातों में 641 करोड़ 62 लाख 92 हजार रुपए सीधे ट्रांसफर किए गए। इनमें नियद नेल्ला नार योजना क्षेत्र की 7,773 महिलाएं भी शामिल हैं।

 

हर महीने मिल रही 1,000 रुपए की सहायताछत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की थी। तब से अब तक हर महीने पात्र महिलाओं को ₹1,000 की सहायता राशि दी जा रही है। अब तक इस योजना के तहत कुल 16,881 करोड़ रुपए महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

 

ई-केवाईसी अभियान जारी, 30 जून तक मिलेगा मौका

योजना के सुचारू संचालन के लिए हितग्राही महिलाओं का ई-केवाईसी (e-KYC) तेजी से किया जा रहा है।यह प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगीग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत भवनशहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालय में👉 VLE (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से केवाईसी अपडेट किया जा रहा है.

 

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अपील: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उन महिलाओं से अपील की है, जिनका ई-केवाईसी अभी लंबित है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें, ताकि योजना की राशि बिना किसी बाधा के उनके खाते में पहुंचती रहे।