मारे गए युवक की पहचान 29 वर्षीय नितेश बत्रा के रूप में हुई है। नितेश मूल रूप से पाकिस्तानी था, जो रायपुर के शदाणी दरबार में रहकर ठेकेदारी करता था। उसे अभी तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली थी, लेकिन किस्मत देखिए कि उसे मौत भी इसी सरजमीं की कोख में मिली।
हत्या की पटकथा लिखी गई प्रेम त्रिकोण (Love Triangle) के इर्द-गिर्द। आरोपी श्याम सुंदर सोनी की सब्जी दुकान है और उसका सावित्री साहू नाम की युवती से अफेयर था। नितेश अक्सर सावित्री को फोन कर परेशान करता था।
-
- 16 मार्च की रात: नितेश सावित्री के घर पहुंचा।
- मौत का तांडव: “मेरी गर्लफ्रेंड को क्यों परेशान करते हो?” इसी बात पर विवाद बढ़ा और श्याम ने अपने दो कर्मचारियों को बुला लिया। लाठियों से नितेश को इतना पीटा गया कि वह बेदम होकर गिर पड़ा।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी नितेश को अधमरी हालत में ऑटो में डालकर 40 किलोमीटर तक घूमते रहे। वे मुजगहन, माना, टिकरापारा और अभनपुर जैसे चार थाना क्षेत्रों से होकर गुजरे, लेकिन खाकी को इसकी भनक तक नहीं लगी। आरोपियों ने रास्ते में सबूत मिटाने के लिए नितेश की स्कूटी को एक पुलिया के नीचे फेंक दिया।
अभनपुर के भरेंगाभाटा पहुंचकर आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।
- बेहोश नितेश को ऑटो से उतारा और फिर पीटा।
- गमछे से गला घोंटने की कोशिश की।
- जब लगा कि वह मर चुका है, तो उसे मुरूम खदान के गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढंक दिया।
PM रिपोर्ट का खुलासा: नितेश की मौत चोट से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई थी। जब उसे दफनाया गया, तब उसकी सांसें चल रही थीं। मिट्टी उसके फेफड़ों और सांस नली में भर गई, जिससे तड़प-तड़प कर उसकी जान चली गई।
21 मार्च को ग्रामीणों ने जब जमीन से बाहर एक इंसानी हाथ और पैर देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लाश बाहर निकाली। तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं और कातिलों तक पहुंच गई
पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 लोगों को दबोच लिया है:
-
- मास्टरमाइंड: श्याम सुंदर सोनी।
- प्रेमिका: सावित्री साहू।




