Home Astrology अनोखी शादी! एक दूल्हा, दो दुल्हने ,एक ही मंडप में लिए सात...

अनोखी शादी! एक दूल्हा, दो दुल्हने ,एक ही मंडप में लिए सात फेरे , डीजे पर खूब लगाए ठुमके, देखिए वीडियो

0
17

Screenshot 20260327 141345 Gallery

 

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के बैलगांव में परंपरा और सहमति का अनोखा संगम देखने को मिला इस शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ था।

24 मार्च को एक ऐसी शादी संपन्न हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जहां आमतौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेता है, वहीं इस अनोखी शादी में एक ही दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए। यह विवाह पूरी तरह से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस विवाह में दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति थी, जिसके बाद परिवार और समाज ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

 

शादी कार्ड बना चर्चा का विषय बन गया था।शादी से पहले दूल्हे ने बाकायदा विवाह का कार्ड छपवाया था, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम शामिल किए गए थे। यह कार्ड इलाके में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों को इस अनोखी शादी के लिए आमंत्रित किया गया।  शादी में हल्दी, बारात, भोज और अन्य सभी पारंपरिक रस्में पूरे विधि-विधान से निभाई गईं। कार्यक्रम के बाद दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। दूल्हे के दोस्तों और बारातियों ने भी इस अनोखे विवाह का जमकर जश्न मनाया। यह अनोखी शादी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं—कोई इसे परंपरा का हिस्सा बता रहा है, तो कोई बदलते समाज की नई तस्वीर के रूप में देख रहा है।

 

हालांकि ऐसी शादियां बेहद कम देखने को मिलती हैं, लेकिन कुछ समुदायों में परंपरा और परिस्थितियों के अनुसार आज भी इस तरह की प्रथाएं मौजूद हैं।