Home Astrology विवादित करूमोहा अविश्वास प्रस्ताव ,तहसीलदार ने अविश्वास प्रस्ताव को किया निरस्त , ...

विवादित करूमोहा अविश्वास प्रस्ताव ,तहसीलदार ने अविश्वास प्रस्ताव को किया निरस्त , दो पंचों के गांव से लापता हो जाने पर लिया गया निर्णय , देखिए वीडियो

0
131

Screenshot 20260325 132617 Gallery

 

 

तहसीलदार पहुंचे तो थे अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने लेकिन वहां पता चला की एक और महिला पंच लापता हो गई है ।ग्राम सभा के अन्य पंचों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा न करने के आग्रह को स्वीकार करते हुए भैंसमां तहसीलदार ने प्रस्ताव पर चर्चा को स्थगित कर दिया

 

गौरतलब है कि कोरबा जिले के करू महुआ गांव की एक महिला पंच पति और बच्चे के साथ लापता हो गई थी उसके परिजनों ने वर्तमान सरपंच पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तमाम थानों और पुलिस अधीक्षक तक अपनी फरियाद पहुंचाई थी लेकिन महिला पंच वापस नहीं लौटी

 

आज ही ग्राम सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होना था। सुबह ही एक और महिला पंच लापता हो गई। गांव में भयंकर तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची तब ग्रामीण और पंचों ने वास्तविक स्थिति से सबको अवगत कराया। भैस्मा तहसीलदार ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग को निरस्त कर दिया