Home Astrology कांग्रेसी उतरे सड़क पर ,अधूरी सड़क और पुल निर्माण की कर रहे हैं...

कांग्रेसी उतरे सड़क पर ,अधूरी सड़क और पुल निर्माण की कर रहे हैं मांग ,प्रदर्शन के कारण लगा लंबा जाम, देखिए वीडियो

0
3

IMG 20260324 WA0120 IMG 20260324 WA0123 IMG 20260324 WA0124 IMG 20260324 WA0121

 

 

सड़क और पुल निर्माण की मांग लेकर कांग्रेसियों द्वारा कोरबा के कुसमुंडा में चक्का जाम कर दिया गया है। इस आंदोलन के कारण सड़क के दोनों और बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गई है।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कुष्मांडा में चक्का जाम की खबर से प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं वह आंदोलन समाप्त करने की बात कर रहे हैं किंतु कांग्रेसियों का कहना है कि जब तक लिखित और ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा वह चक्का जाम समाप्त नहीं करेंगे

 

गौर तलब है कि कुसमुंडा का इमली छापर चौक जाम के लिए कुख्यात है। अधूरी सड़क और रेलवे ब्रिज के अभाव में यहां लगने वाले जाम का असर कोरबा शहर से लेकर बांकी और गेवरा तक पड़ा करता है। इस मामले में क्षेत्र के लोग प्रशासन एसईसीएल और रेल प्रबंधन की लापरवाही मानते हैं