
– दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्यूटी पर तैनात सिपाही एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित की पहचान नागेश साहू के रूप में हुई है, जो राजनांदगांव भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू के छोटे भाई हैं।
विओ- मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नागेश साहू काम के सिलसिले में भिलाई आए थे और पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास अपने साथियों के साथ खड़े थे। इसी दौरान सराफा बाजार की ड्यूटी छोड़कर स्टेशन पहुंचे छावनी थाने के दो सिपाहियों लव पांडेय और राकेश चौधरी ने वहां मौजूद लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। आरोप है कि सिपाही राकेश चौधरी ने बंदूक के पिछले हिस्से से नागेश पर हमला किया।घटना के बाद भाजपा नेता आनंद साहू ने पुलिस की इस कार्रवाई को ‘खुली गुंडागर्दी’ करार दिया है। साहू समाज और भाजपा पदाधिकारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। परिजनों का कहना है कि वे जल्द ही दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल से मुलाकात कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की बात कही जा रही है।




