
महिला दिवस के उपलक्ष में रविवार को कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी भी पहुंची। कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत समेत अन्य महिला नेत्रियों ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर विभा अवस्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के हितार्थ प्रारंभ की गई योजनाओं के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में महिलाएं अब सशक्त हो रही हैं।




