
कोरबा के इतवारी बाजार रोड में एक वरिष्ठ नागरिक के साथ मारपीट व गाली गलौज करने सहित नुकसान पहुंचाने का काम पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर ने किया। अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित एक नागरिक ने बताया कि पूर्व विधायक रामपुर लिखी गाड़ी में संदीप आया था। उसने यहां पर तमाशा करने के साथ गाली गलौज और मारपीट की। हृदय रोगी ने घटनाक्रम के बारे में कोतवाली पुलिस में शिकायत करने के साथ कार्रवाई की मांग की है।




