Home Astrology शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर...

शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

0
79

शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में

 

मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाईIMG 20260307 WA0047 IMG 20260307 WA0046

 

कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची जाती हैं जिसे कंपोजिट दुकान कहते हैं इस दुकान पर ड्यूटी कर रहे 6 कर्मचारियों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इन कर्मचारियों पर आरोप है कि यह शराब के मिलावट कर उसे बेंच रहे थे

 

रामपुर स्थित शराब दुकान में सुपरवाइजर विकास साहू, सूरज, लोकनाथ, सुजल के अलावा दो अन्य कर्मचारी है जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है ।सूत्रों के अनुसार इन कर्मचारियों द्वारा शराब में मिलावट कर बेचे जाने की पुख्ता शिकायत मिलने के बाद टीम जांच करने पहुंची . शिकायत सही पाए जाने पर उन सभी के खिलाफ दिखावे की कार्रवाई की गई है उन्हें सिर्फ उस दुकान से हटा दिया गया है।

 

 

 

बताया जा रहा है कि कर्मचारी ग्लोबल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के हैं ।कंपनी द्वारा जिले की सभी शराब दुकानों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सूत्र अभी बताते हैं कि शराब दुकान में नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेनदेन के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। कहां जा रहा है कि जब कंपनी पैसे लेकर लोगों को शराब दुकान का सेल्समेन बनाएगी तो निश्चित ही सेल्समेन भी अपनी कमाई की चिंता करेंगे और यही हो रहा है

 

इस कार्यवाही को लेकर जिला आबकारी प्रभारी राकेश राठौर से फोन कर जानकारी चाही गई तो उन्होंने मीटिंग के बाद चर्चा करने की बात कही लेकिन उसके बाद उन्होंने संपर्क करना आवश्यक नहीं समझा

 

वहीं हमने इस मामले में ग्लोबल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रभारी शिव नायक से भी जानकारी लेनी चाहिए लेकिन उनसे भी संपर्क नहीं हो पाया।

 

गौर तलब है की प्रदेश के आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा निवासी हैं। उनके ही गृह जिले में इस तरह की हरकत कर आबकारी विभाग और कंपनी के लोग मंत्री की छवि पर प्रहार कर रहे हैं।

error: Content is protected !!