Home Astrology चंडी माता मंदिर में उत्पात मचाया युवकों ने , भालुओं के आने के...

चंडी माता मंदिर में उत्पात मचाया युवकों ने , भालुओं के आने के कारण प्रसिद्ध है मंदिर

0
45

चंडी माता मंदिर में उत्पात मचाया युवकों ने

 

भालुओं के आने के कारण प्रसिद्ध है मंदिरScreenshot 20260306 135928 Gallery

 

 

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध चंडी माता मंदिर में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया मंदिर के पुजारी सहित सेवादारों के साथ मारपीट की गई।

 

बागबाहरा मैं स्थित सुप्रसिद्ध चंडी माता मंदिर में कुछ उत्पाती घुसे और उन्होंने चाकू लहराते हुए पहले दहशत पैदा करने का प्रयास किया और जब इसका प्रतिकार किया गया तो युवकों ने मंदिर के पुजारी और सेवादारों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट एवं दहशतगर्दी का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें उत्पाती युवकों की हरकतें रिकॉर्ड हैं  मंदिर के पुजारी ने घटना की सूचना बागबाहरा पुलिस को दे दी है अब पुलिस उन लोगों की तलाश में है जिन लोगों ने मंदिर परिसर में मारपीट कर दहशत पैदा करने का प्रयास किया। ध्यान रहे यह वही मंदिर है जहां भालू आते हैं किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते और प्रसाद खाकर वापस लौट जाते हैं