होम एग्जाम का टेशन आखिरी पेपर के साथ खत्म हो गया तभी तो बच्चों में होली की मस्ती जागृत हो गई। स्कूलों के बाहर जमकर रंग गुलाल उड़ाया गया।शाला परिसर होली के रंग और नारों से गूंज गया। किसी ने दोस्तों को रंग लगाया तो किसी ने होली है का उद्घोष कर जश्न मनाया। बच्चों ने बताया कि उन्होंने वर्ष पर जो कुछ पढ़ा है परीक्षा में उसका इस्तेमाल किया है अब रिजल्ट से पहले खुशी मना रहे हैं




