
कोरबा। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया कोरबा इकाई, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को सतरेंगा स्थित बांगो बांध के रमणीय बैकवाटर जलाशय के निकट अपना प्रथम “2 दिन 1 रात फैमिली कैंपिंग कार्यक्रम” सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि संजीव कंसल, मुख्य अभियंता, डीएसपीएम, अलका कंसल विशिष्ट अतिथि थे। । लगभग 40 उत्साही सदस्यों ने इस साहसिक एवं यादगार आयोजन में भाग लिया। राज्य चेयरमैन संदीप सेठ ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में तारामंडल अवलोकन मूनलाइट वॉक, खेलकूद, टेंट कैंपिंग, बोनफायर, जल क्रीड़ाएं, पानी के भीतर ट्रेकिंग, नौकायन, स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन तथा हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह जैसे विविध आकर्षक आयोजन शामिल थे। मेम्बेर्स ने एक अस्थायी टेंट सिटी की स्थापना की .।
मुख्य अतिथि एवं संरक्षक संजीव कंसल ने कोरबा इकाई की सक्रिय एवं ऊर्जावान कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सुव्यवस्थित कार्यक्रम इकाई को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। श्रीमती अलका कंसल ने भी कैंपिंग अनुभव का आनंद लिया । कार्यक्रम का संचालन राज्य चेयरमैन संदीप सेठ के नेतृत्व में , इकाई उपाध्यक्ष त्रिभुवन कौशिल, कोषाध्यक्ष प्रेमलाल मिरेंद्र, कार्यकारिणी सदस्य कल्पना सेठ , दीपेश राठौर एवं शिवकुमारी तथा सचिव शैलेन्द्र के सहयोग से संपन्न हुआ।
कैंप के दौरान सदस्यों को पारिवारिक टेंट लगाने एवं अस्थायी पर्यावरण-अनुकूल शौचालय निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रेरणादायक पहल करते हुए संजीव कंसल ने अपनी पत्नी के साथ अपना टेंट स्थापित किया, जिससे युवा हॉस्टल सदस्यों को सक्रिय सहभागिता का संदेश मिला। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाणपत्र वितरण एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर किया गया।
प्रमुख प्रतिभागियों में अनामिका अतुल गुप्ता, अलका सुनील सेठ, मालती प्रदीप जोशी, स्मृति योगेश राठौर, साधना, एम.सी. सोनी, अलका नवीन मानिक, स्मिता आनंद देशपांडे, बी.एस. अहिरे, प्रियंका, शारदा नसमदेव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।




