सीएसईबी दर्री के मिनी हाइडल प्लांट के पास सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई मृतक सीएसईबी कर्मी का पुत्र है दर्री पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।यह घटना रविवार की देर शाम की बताई गई है, सीएसईबी के हाइडल प्लांट के पास एक युवक जबरदस्त सड़क हादसे का शिकार हो गया राहगीरों ने घायल युवक को उठाकर तुरंत एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान मुकेश कांवर के रूप में हुई जो सीएसईबी कर्मी जगदीश कांवर का पुत्र है घटना की जानकारी मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।





