ईरान पर लगातार हो रहे हमले, पश्चिम एशिया में भारतीय नागरिकों को सतर्क व सुरक्षित रहने की सलाह

0
8

दुबई। इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमले के चलते पश्चिम एशिया में गहराए संकट के बीच भारतीय दूतावासों ने अपने नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, कतर, फलस्तीन और जार्डन में भारतीय नागरिकों से स्थानीय प्राधिकरणों की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा है। दूतावासों ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आइडी भी जारी की हैं। यूएई में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे अनावश्यक यात्राओं से बचें, हमेशा सतर्क रहें, अपना व अपने परिवार का विशेष खयाल रखें और यूएई प्राधिकरणों और दूतावात से जारी होनेवाली सलाह और मार्गदर्शन का पालन करें।अबु धाबी में मौजूद भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को किसी आपदा की स्थिति में संपर्क के लिए एक्स पर टोल फ्री नंबर 800-46342 के साथ-साथ वाट्सएप नंबर +971543090571 जारी किए हैं। इसके अलावा दो ईमेल आइडी- पीबीएसके.दुबईञ्चएमईए.जीओवी.इन और सीए.अबुधाबी.एमईए.जीओवी.इन भी जारी किए गए हैं।सऊदी अरब के रियाद में स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि भारतीय नागरिक किसी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 00-966-11-4884697, 00-966-542126748 (केवल वाट्सएप) और 800 247 1234 (टोल-फ्री) पर संपर्क कर सकते हैं। ये हेल्पलाइन 24 घंटे खुली रहेंगी। इसके अलावा ईमेल आइडी सीडब्ल्यू.रियाद-एमईए.जीओवी.इन पर भी संपर्क किया जा सकता है। जार्डन में स्थित भारतीय दूतावास ने किसी आपात स्थिति में संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर 00962-770 422 276 जारी किया है।बहरीन में स्थित दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है। दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर 00973-39418071 जारी करते हुए कहा कि नागरिक किसी भी आपात स्थिति में 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं।फलस्तीन स्थित भारतीय प्रतिनिधित्व कार्यालय ने भी भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आइडी जारी किए हैं। रामल्ला स्थित कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि किसी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक +970592916418 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा वे आरईपीआफिसञ्चएमईए.जीओवी.इन या सीओएनएस.रामल्लाञ्चएमईए.जीओवी.इन पर संपर्क कर सकते हैं।कतर के दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 00974-55647502 जारी किया और कहा कि लोग सीओएनएस.दोहाञ्चएमईए.जीओवी.इन पर भी संपर्क कर सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार ईरान में करीब 10 हजार और इजरायल में करीब 40 हजार भारतीय नागरिक रह रहे हैं।