ग्राम कुथुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन.विजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत 

0
8

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुथुर में ग्रैंड न्यूज़ और टीवी हिंदुस्तान के तत्वावधान में आयोजित ओपन चैलेंज टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सकाल इलेवन कुटरा और कुथुर इलेवन की टीम आमने-सामने थीं।

रोमांचक मुकाबले में कुटरा इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद एवं आकर्षक कप प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता कुथुर इलेवन को 11 हजार 100 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

मैच के दौरान खेल मैदान में हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन ने क्षेत्र में खेल भावना और भाईचारे का संदेश दिया।