महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 35 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज राठौर और हेमंत सिंह तोमर, दोनों निवासी मुरैना मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने एनएच-53 रेहटीखोल में नाकाबंदी कर सफेद वेरना कार से विशेष चेम्बर में छिपाकर ले जाया जा रहा गांजा बरामद किया। कार, मोबाइल और नकदी सहित कुल 29 लाख 80 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 13 करोड़ से अधिक कीमत का गांजा जब्त कर 100 से ज्यादा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरे नेटवर्क और फाइनेंशियल लिंक की जांच जारी है




