
कोरबा शहर के लक्ष्मण वन बस्ती में एक व्यक्ति जेसीबी की मदद से अपने दीवार पर कुछ काम करवा रहा था।मशीन का झटका लगने से दीवार ढह गई। गली में दीवार के गिरने से इसकी चपेट में तीन लोग आ गए। एक मासूम बच्चे धनेश कर्ष पिता मुकेश का दुखद निधन हो गया वहीं 20 वर्षीय विशाल यादव और 22 वर्षीय संजीव कुमार घायल हो गए इन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है
घटना को लेकर बस्ती में आक्रोश है लोग कोतवाली पहुंचकर विरोध करने का मन बना रहे हैं




