सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का आयोजन

0
9

बिलासपुर।सप्त सुरम ट्रस्ट के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 08 मार्च, सायं 5:00 बजे से किया जा रहा है। यह गरिमामय कार्यक्रम होटल एम्परर पैराडाइज, ए वेंचर ऑफ यश पैलेस, बिलासपुर में संपन्न होगा।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली विशिष्ट महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर विधायक माननीय श्री अमर अग्रवाल जी करेंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री श्री तोखन लाल साहू जी उपस्थित रहेंगे।

मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती पूजा विधानी (बिलासपुर) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक श्री मोहान सुंदरानी जी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विशिष्ट अतिथियों में श्रीअसितपाल सिंह जी होटल एम्परर पैराडाइज (ए वेंचर ऑफ यश पैलेस) श्री अर्जुन सिंह कचवाहा, श्री नीरज जैन, श्री राजेश गुप्ता एवं श्री अमर सुल्तानिया, श्री राजेश कुमार छुगानी, चन्दा बंसल, चन्द्रशेखर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक होटल एम्परर पैराडाइज, राज कंस्ट्रक्शन, आरोही संगीत फाउंडेशन, सिटी वाॅच, श्रमिक बिंदू, रीति-रिवाज, ओ.टी.टी कैफे एण्ड रेस्टोरेंट, जी.एम. ट्रेडर्स, श्री सोम नाथ एजेन्सी, आनंद पब्लिक स्कूल है।

 

आयोजन समिति की ओर से कैप्टन तरुण, शशि पूनम, एडवोकेट शिवनारायण, तनुश्री सोनी, डॉ. अलोक भट्टाचार्य, सीमा सूदन, वीरेंद्र प्रसाद, अशोक मेनन, शैलेन्द्र स्वर्णकार, मंजुला जोशी, गरिमा श्राफ एवं प्रतिमा घोष, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान, प्रोत्साहन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।