Home Astrology पीडीएस की व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा , शहरी क्षेत्र...

पीडीएस की व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा , शहरी क्षेत्र की दुकानों के लिए आवंटन में कमी, देखिए वीडियो

0
133

पीडीएस की व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा

शहरी क्षेत्र की दुकानों के लिए आवंटन में कमी

देखिए वीडियो20260224 153923

सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस से जुड़े लोगों ने कोरबा में हंगामा कर दिया। सोसाइटी संचालकों का आरोप है कि गोदाम से उनके लिए खाद्यान्न नहीं भेजे जाने से कार्ड धारी भी परेशान हो चले हैं। संचालकों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं जिसके कारण उनका दुकान में बैठना मुश्किल हो गया है

कोरबा की एफसीआई गोदाम में मंगलवार को बड़ी संख्या में पीडीएस संचालक एकत्रित हो गए उन्हें जब पता चला कि उनके शहरी क्षेत्र में खाद्यान्न की आपूर्ति की बजाय आज भी ग्रामीण क्षेत्र में राशन भेजा जा रहा है तो वह जिम्मेदार लोगों पर बरस पड़े बातचीत से शुरू हुई तकरार मारपीट तक पहुंचती इससे पहले ही किसी तरह कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद को बढ़ाने से रोक लिया  पीडीएस से जुड़े लोगों ने बताया की परिवहन व्यवस्था में परिवर्तन कर देने से शहरी क्षेत्र में राशन के लिए त्राहि त्राहि मच गई पीडीएस संघ के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया की खाद्यान्न मिलने के कारण हम लोगों का दुकान चलाना मुश्किल हो गया है कार्ड धारी उत्तेजित हो जाते हैं उन्हें संभालना बड़ा मुश्किल हो जाता हैपीडीएस संघ के संरक्षक रामकुमार सिंह ने बताया की भंडारण की व्यवस्था शून्य है कार्ड धारी परेशान होकर हमें भी परेशान कर रहे हैं रामकुमार सिंह बताया कि विभाग के कुछ लोगों की लापरवाही के कारण गरीबों के घरों में चूल्हा नहीं जल रहा है ऐसी दशा में हुए दुकानदारों पर आरोप लगा रहे हैं
इस मामले में एफसीआई के एक अधिकारी ने बताया की व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है
गौरतलब है की कोरबा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था पूरी तरह चर मरा गई है। खाद्य विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के स्वार्थ की भेंट सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना ना चढ़ जाए इसके जिला प्रशासन और राज्य सरकार को इस विषय में और गंभीर होने की जरूरत है

error: Content is protected !!