5 करोड़ का गांजा जप्त किया पुलिस ने
30 बोरियों में पैक था 9 क्विंटल गांजा
कंटेनर में भरकर ले जाया जा रहा गांजा पुलिस की नजर से नहीं छुप सका और उसे जप्त करते हुए राजस्थान निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम की पुलिस को सूचना मिली की एक कंटेनर में छुपा कर गांजा ले जाया जा रहा है चिल्फी पुलिस ने कंटेनर को रोक कर जब उसकी जांच की तो सूचना सही निकली। कंटेनर में 30 बोरियों में लगभग 900 किलो गांजा पैक कर ले जाया जा रहा था। इस नशीले पदार्थ की कीमत लगभग 5 करोड रुपए बताई गई है पुलिस ने अयाज खान नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है जो खुद को राजस्थान के भरतपुर का निवासी बता रहा है अयाज से पूछताछ में पता चला है कि यह गंजा उड़ीसा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। बाइट
Vo कबीरधाम पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क की जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही हैं




