SANKLAP BUDGET 2026: “संकल्प का बजट: बस्तर–सरगुजा को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का नया केंद्र बनाने की बड़ी पहल”, जाने बजट की खास बातें

0
9

SANKLAP BUDGET 2026: “संकल्प का बजट: बस्तर–सरगुजा को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का नया केंद्र बनाने की बड़ी पहल”, जाने बजट की खास बातें

रायपुर। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष के लिए ₹1 लाख 72 हजार करोड़ का अनुमानित बजट पेश करते हुए बस्तर और सरगुजा अंचल के समावेशी विकास की दिशा में कई ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, कृषि और बुनियादी ढांचे को इस बजट का केंद्र बनाया गया है।

बस्तर बनेगा शिक्षा का गढ़

अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो अत्याधुनिक एजुकेशन सिटी की स्थापना की जाएगी। इन दोनों एजुकेशन सिटी के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।यहां प्राथमिक शाला से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आईटीआई, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास, शिक्षक व छात्र आवास जैसी संपूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती

कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा में नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे।इनके संचालन हेतु ₹50 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही रायपुर में राज्य का पहला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा भी बजट में की गई है।

कृषि और सिंचाई को बढ़ावा

इंद्रावती नदी के जल उपयोग के लिए ₹2024 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण एवं 68 किलोमीटर लंबी नहर को स्वीकृति दी गई है। इससे 32,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। बस्तर और सरगुजा में एग्रो-आधारित रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया जाएगा।

पर्यटन और रोजगार के नए अवसर

बस्तर क्षेत्र में होटल, पर्यटन एवं होम-स्टे में निवेश करने पर विशेष छूट दी जाएगी। होम-स्टे पॉलिसी के लिए ₹10 करोड़ का प्रावधान किया गया है।मुख्यमंत्री बस योजना के लिए भी ₹10 करोड़ रखे गए हैं।

विकास प्राधिकरणों को अतिरिक्त बलबस्तर विकास प्राधिकरण और सरगुजा विकास प्राधिकरण की राशि ₹50 करोड़ से बढ़ाकर ₹75 करोड़ कर दी गई है।

सरगुजा के मैनपाट विकास के लिए अलग से ₹5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

महिला और बालिका सशक्तिकरण

महतारी वंदन योजना के लिए ₹8200 करोड़

महतारी सदन के लिए ₹75 करोड़

500 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु ₹42 करोड़

रानी दुर्गावती योजना की शुरुआत — बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने पर ₹1.5 लाख की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री लखपति भ्रमण योजना — लखपति दीदियों को देश-विदेश के व्यावसायिक केंद्रों का भ्रमण

खाद्य और औषधि सुरक्षा: रायपुर में इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण लैब की स्थापना की जाएगी, जिससे खाद्य पदार्थों और दवाइयों की गुणवत्ता की सख्त जांच संभव हो सकेगी।

समावेशी विकास की दिशा में मजबूत कदमयह बजट बस्तर और सरगुजा के भाग्योदय, क्षेत्रीय संतुलन और समावेशी विकास की स्पष्ट तस्वीर पेश करता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार की उम्मीद है