Home Astrology छत्तीसगढ का बजट 2026-27: वित्तमंत्री प्रदेशवासियों को क्या क्या दे रहे सौगातें,देखिए...

छत्तीसगढ का बजट 2026-27: वित्तमंत्री प्रदेशवासियों को क्या क्या दे रहे सौगातें,देखिए लाइव

0
119

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार 24 फरवरी को प्रदेश का 2026-27 के लिए बजट पेश हो रहा है। वित्तमंत्री ओपी चौधरी अपना लगातार तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। विधानसभा पहुंचने से पहले वित्तमंत्री चौधरी ने अपने बंगले में स्थित मंदिर में पत्नी के साथ पूजा अर्चना की। यहां से वे विधानसभा जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में राम मंदिर पहुंचकर भी पूजा अर्चना की।

1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा छत्तीसगढ़ के बजट का आकार।

बस्तर और सरगुजा ओलंपिक के लिए पांच पांच करोड रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है।

अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी की स्थापना होने जा रही है। दोनों एजुकेशन सिटी के लिए 100-100 करोड रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है।

बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किए गए हैं।

बस्तर के सुदूर अंचलों में बस संचालन के लिए 10 करोड़ की राशि का प्रावधान।

बस्तर टूरिज्म पॉलिसी के लिए 10 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।

मैनपाट के विकास के लिए 5 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।

बस्तर और सरगुजा में आजीविका की नए स्रोत विकसित होंगे। एलायड सेक्टर में विशेष फोकस किया जाएगा। राइस मिल, पोल्ट्री फार्म, वनोंपज संस्करण जैसे बड़े केंद्र खुलेंगे। इसके लिए योजना की शुरुआत की जाएगी। 100 करोड़ की राशि का प्रावधान इसके लिए किया गया है।

कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान।

बस्तर और सरगुजा विकास प्राधिकरण की राशि बढ़ाकर 75 करोड़ की गई।

 

error: Content is protected !!