कोयला और सीमेंट से लदे दो वाहन आपस में टकराए , दोनों में लगी भीषण आग, एक चालक की जलने से मौत

0
19

IMG 20260224 WA0024 IMG 20260224 WA0023

कोरबा जिले के मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र में केंदई झरना मोड पर दो ट्रक आपस में टकरा गए। एक ट्रक में सीमेंट लोड था तो दूसरे में कोयला। दोनों गाड़ियों के मध्य इतनी भीषण टक्कर हुई कि आग लग गई।
एक ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना दिए जाने के काफी देर बाद तक ना तो दमकल वाहन पहुंचा और ना ही किसी तरह की अन्य सहायता दुर्घटना में घायल हुए लोगों को मिली।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है और खानापूर्ति की जा रही है