CG BUDGET SESSION: कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा विधानसभा सत्र, 24 फरवरी को पेश होगा बजट

0
6

CG BUDGET SESSION: कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा विधानसभा सत्र, 24 फरवरी को पेश होगा बजट

रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। सत्र की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 11.05 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जबकि 24 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। बजट पर सदन में 26 और 27 फरवरी को चर्चा होगी।

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने दी जानकारी

आज विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रेस वार्ता के माध्यम से सत्र से जुड़ी अहम जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा को शर्तों के साथ बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति दी गई है। कवासी लखमा ने 6 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर सत्र में भाग लेने का अनुरोध किया था। इस संबंध में न्यायालय द्वारा निर्णय का अधिकार विधानसभा अध्यक्ष पर छोड़ा गया था। इसके बाद 7 फरवरी को महाधिवक्ता से राय ली गई, जिसके आधार पर अनुमति दी गई है।

इन शर्तों के साथ सत्र में भाग लेंगे कवासी लखमा: विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कवासी लखमा अपना मोबाइल नंबर जमा करेंगे.प्रेस से किसी प्रकार की बातचीत नहीं करेंगे. केवल विधानसभा सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे. अपने मामले को लेकर कोई बयान नहीं देंगे. अन्य विषयों पर चर्चा कर सकेंगे और मांगें रख सकेंगे.

धर्म स्वतंत्र विधेयक भी होगा पेश

बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा धर्म स्वतंत्र विधेयक भी सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। यह विधेयक धर्मांतरण के खिलाफ लाया जा रहा है, जिस पर सदन में व्यापक चर्चा की संभावना है। राजनीतिक रूप से अहम रहेगा सत्रबजट प्रस्तुति, धर्म स्वतंत्र विधेयक और कवासी लखमा की सशर्त भागीदारी को देखते हुए यह बजट सत्र राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं।