Home Astrology Raipur Crime News: रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद, मंदिरों को बना...

Raipur Crime News: रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद, मंदिरों को बना रहे निशाना

0
35

Raipur Crime News: रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद, मंदिरों को बना रहे निशाना

रायपुर। राजधानी में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक मंदिरों में चोरी और चेन स्नेचिंग की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। ताजा मामलों में चोरों ने मंदिर परिसर को ही अपना निशाना बनाया है।

गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर में चोरी

रायपुर के गोंदवारा क्षेत्र स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर में रखी दानपेटी चोरी कर फरार हो गया।बताया जा रहा है कि चोर ने सरिया की मदद से मंदिर गेट का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

महादेव घाट स्थित हटकेश्वर मंदिर में चेन स्नेचिंग

वहीं दूसरी घटना महादेव घाट स्थित हटकेश्वर मंदिर परिसर से सामने आई है। यहां दर्शन के लिए पहुंची एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई।पीड़िता की पहचान कोणाल देवरनकर, निवासी डीडी नगर, के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि दर्शन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

इस मामले में डीडी नगर थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान में जुटी है।पुलिस अलर्ट, मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाने की तैयारीलगातार मंदिरों में हो रही चोरी और चेन स्नेचिंग की घटनाओं के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ाने और मंदिर परिसरों में निगरानी मजबूत करने की बात कही है