पीडीएस के चावल की खुलेआम अवैध बिक्री , देखिए वीडियो

0
13

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

पीडीएस के चावल की खुलेआम अवैध बिक्री

देखिए वीडियो20260220 130348

चांपा शहर के वार्ड क्रमांक 21 में गरीबों के लिए आवंटित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल की अवैध बिक्री का मामला सामने आने से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।

आरोप है कि राशन दुकान से चावल की बोरियां निकालकर पिकअप वाहन में लोड की गई ताकि उन्हें खुले बाजार में बेचा जा सके। इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह चावल शासन द्वारा गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए भेजा गया था, लेकिन दुकानदार द्वारा नियमों की अनदेखी कर उसे बेचने की कोशिश की जा रही थी। जब वार्ड क्रमांक 21 स्थित पीडीएस दुकान का जायजा लिया गया तो महिला दुकान संचालक मौके पर मौजूद नहीं मिली। वहीं एक नाबालिग लड़के द्वारा बायोमेट्रिक मशीन से हितग्राहियों के अंगूठे के निशान लिए जाने की बात भी सामने आई, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका और गहरा गई है।
हितग्राहियों का आरोप है कि दुकान समय पर नहीं खुलती, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार बिना कारण बताए राशन वितरण टाल दिया जाता है और शिकायत करने पर रूखा व्यवहार किया जाता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी चोरी के पीडीएस चावल की खरीद के मामले में जयपुर पुलिस द्वारा दुकान संचालक को तलब किया जा चुका है, इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
वार्ड पार्षद ने भी अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं चांपा एसडीएम पवन कोसमा ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी और तथ्य सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पारदर्शी जांच और ठोस कार्रवाई की मांग की है।